CG CRIME NEWS : हैवान पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर लगा दी आग........

# Admin | 22 Nov, 2023

हैवान पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर लगा दी आग........
 
मिशन क्रांति न्यूज़ अम्बिकापुर - बलरामपुर में व्यक्ति ने सोमवार दोपहर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। उसके हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंसकर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।  

पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, ये है हैवानियत के पीछे की वजह…

बता दें कि, पूरा मामला बलरामपुर जिले के ग्राम मदनपुर का है जहां हैवान पति ने चरित्र शंका के शक में अपने पत्नी का हाथ-पांव बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पति रामू कुमार की तलाश में जुट गई है | मृतिका का नाम नेहा बताया जा रहा है।  


 

Banner