CG NEWS : बीती रात पत्नी से हुआ था विवाद, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश......

# Admin | 21 Nov, 2023

बीती रात पत्नी से हुआ था विवाद, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश......

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर । रायपुर के महावीर नगर इलाके में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक का बीती रात अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद सुबह उसकी लाश साड़ी के सहारे फंदे पर लटकी मिली। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

रायपुर: पत्नी संग विवाद, फंदे पर झूल गया पति(मृतक खुमेंद्र सेन )

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 37 साल का मृतक खुमेंद्र सेन रोजी मजदूरी का काम करता है। वो हर रोज नशा करके परिवार के लोगों के साथ विवाद करता था। सोमवार की देर शाम साढ़े 8 बजे के करीब वो फिर नशा करके घर पहुंचा। नशे की हालत में उसने खाना को लेकर अपनी पत्नी से विवाद किया। जिससे दोनों के बीच बहसबाजी भी हो गई। जिसके बाद पत्नी अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गयी। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो उन्होंने फिर एक बार कमरे के दरवाजे से आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नही आया। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखने पर मृतक अपनी पत्नी की साड़ी के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। 

Banner