Shameful : नाबालिग का अपहरण कर लूटी अस्मत, गांव छोड़ने की फिराक में था आरोपी, हुई गिरफ्तारी.....

# Admin | 21 Nov, 2023

नाबालिग का अपहरण कर लूटी अस्मत, गांव छोड़ने की फिराक में था आरोपी, हुई गिरफ्तारी.....

मिशन क्रांति न्यूज़ कांकेर। महिलाओं के प्रति हो रहे यौन अपराधों को रोकने के लिए तमाम कड़े कानून बनाने के बाद भी पुलिस महिलाओं के खिलाफ यौन हमले को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। हवस की आग में जल रहे इन दरिंदों से मासूम बच्चियां भी महफूज नहीं है। ताजा मामला जिले के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी ने बीच बाजार से 14 साल की नाबालिग का अपहरण कर उसे घर ले जाकर हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसे गांव छोड़कर भागने की फिराक में था हालांकि पुलिस ने उसे बीच रास्ते से ही धर दबोचा।  

जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को नाबालिग दुर्गुकोंदल के बाजार गई हुई थी। वह शाम तक घर नहीं  लौटने पर परिजनों ने आसपास ढूंढ़ने की कोशिश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन 19 नवंबर को थाना पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की FIR दर्ज कर जांच शुरू की। 

इस दौरान पुलिस को 20 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि कोडपाखा मार्ग पर एक युवक किसी लड़की के साथ खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। जिसके बाद युवक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम दिलीप कुमार कावड़े (27 वर्ष) बताया। वह लड़की को गांव में छोड़कर भागने की फ़िराक में था। नाबालिग से पूछताछ करने पर उसने दुष्कर्म होना बताया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया साथ ही नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है।


 

Banner