CG CRIME NEWS : शख्स ने ली अपने ही छोटे भाई की जान, गोली चलाकर उतरा दिया मौत के घाट......  

# Admin | 20 Nov, 2023

शख्स ने ली अपने ही छोटे भाई की जान, गोली चलाकर उतरा दिया मौत के घाट......  

मिशन क्रांति न्यूज़ कोंडागांव। जिले में चार दिन पहले घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार था। कोंडागांव जिले में पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को ओडिशा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, झाकरपारा गांव का रहने वाला नंदकुमार नाग और उसके छोटे भाई राजेंद्र नाग के बीच किसी मामले को लेकर 6 नवंबर को विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद इतनी बढ़ गई कि नंदकुमार नाग ने अपने छोटे भाई पर गोली चला दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी युवक की तलाश के लिए टीम गठित की।

खोजबीन के दौरान आरोपी के ओडिशा में छुपे होने कि सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम मौके के लिए रवाना किया। जिसे ओडिशा के जंगलपारा से घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास से बंदूक समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस अफसरों ने कहा कि आरोपी नंदकुमार नाग (37) को न्याययिक रिमांड पर भेजा गया है। 


 

Banner