CG Weather Update : प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, 15 डिग्री से नीचे गिरा पारा, जानिए मौसम का हाल.....

# Admin | 20 Nov, 2023

प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, 15 डिग्री से नीचे गिरा पारा, जानिए मौसम का हाल.....

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दो दिन पहले तक जहां रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच रहा था तो वहीं अब ठंड में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानि 20 नवंबर से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है वहीं 22 नवंबर के बाद से तेज ठंड पड़ने के भी आसार  हैं।  अभी फिलहाल रात और भोर सुबह में ही ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट गिरने से दिन में भी ठंड का एहसास होने लगेगा।  

बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आ गई है। उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने पर स्टालों में ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी। वही गर्म कपड़ों पर उपभोक्ताओं को 20 फीसद तक छूट दी जा रही है।  


 

Banner