Road accident: : चुनाव कराकर लौट रहे तीन शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत.......

# Admin | 08 Nov, 2023

चुनाव कराकर लौट रहे तीन शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत.......
 

मिशन क्रांति न्यूज़ कोंडागांव। नेशनल हाइवे 30 पर बहिगांव (Bahigaon) के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया  | हादसे में निर्वाचन कार्य से घर लौट रहे दो शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक शिक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिसकी केशकाल अस्पताल (Keshkal Hospital) में इलाज के दौरान मौत हो गई।  

मिली जानकारी के मुताबिक, बहिगांव के पास ट्रक और बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। इस हादसे में विधानसभा चुनाव कराकर मतपेटियां जमा करने के बाद कोंडागांव से लौट रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। इस हादसे में शिव नेताम शिक्षक बेड़मा, संतराम नेताम शिक्षक (अंचलापारा धनोरा ) और हरेंद्र उईके शिक्षक की मौत हुई है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतक शिव नेताम घंटों गाड़ी में ही फसा रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में घायल हरेंद्र उईके को केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ा।  

 
 

Banner