Special mega coaching class started : स्पेशल मेगा कोचिंग कक्षाओं का आयोजन 10 नवंबर से सूर्यांश प्रांगण सिवनी में.....

# Admin | 07 Nov, 2023

स्पेशल कोर्स द्वारा यूपीएससी, पीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का देंगे मार्गदर्शन

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - सूर्यांश कैरियर अकादमी सूर्यांश विद्यापीठ एवं सूर्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सूर्यांश धाम सिवनी (नैला) के तत्वावधान में विभिन्न पदों के लिए निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण, कोचिंग एवं मार्गदर्शन कक्षाओं का आयोजन 10 नवंबर से 16 नवंबर तक किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों के लिए आवश्यकतानुसार आवासीय एवं गैर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराया गया है। इस मार्गदर्शन शिविर में यूपीएससी, पीएससी, व्यापम, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, रक्षा सेवा आदि से सम्बंधित कोर्स के साथ युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के समग्र पहलुओं पर नियमित रूप से अध्यापन कराया जा रहा है।

इस मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में चयनित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों के विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है जो विद्यार्थियों को यूपीएससी, पीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की स्पेशल कोर्स तैयार कर मार्गदर्शित करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में महत्वपूर्ण पाठ्य सामाग्रियों, समसामयिक घटना चक्रों, जनरल स्टडी, एप्टीट्यूड, इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन, टाइम मैनेजमेंट आदि विभिन्न पहलुओं पर भी विशेषज्ञों द्वारा विशेष व्याख्यान दिया जाएगा।

विदित हो कि विगत वर्ष जितने भी प्रतिभागियों ने भर्ती पूर्व प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर में सम्मिलित हुए थे उनमें से अधिकांश प्रतिभागियों का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से अलग-अलग पदों में हो चुका है। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर के विशेष कक्षाओं के उद्घाटन समारोह में आवासीय प्रशिक्षण के शुभारंभ के दौरान शासकीय सेवाओ में चयनित प्रतिभागियों के लिए "सम्मान समारोह" और उनके अनुभव को साझा करने के लिए "विशेष संवाद एवं व्याख्यान माला" का आयोजन भी किया गया है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि इस वर्ष भी विगत वर्षों की तरह विशेष मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के अनुसार विशेष व्याख्यान होगा। विद्यार्थियों के अध्ययन की सुविधा के लिए एक पुस्तकालय का स्थापना किया गया है जिसमें सभी विषयों की पाठ्य सामग्री उपलब्ध है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे समस्त विद्यार्थियों, माता-पिता एवं अभिभावकों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस प्रशिक्षण शिविर से लाभान्वित होवें।

Banner