छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदान, आइये जानते है 20 सीटों का हाल....

# Admin | 07 Nov, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. वक्त बढ़ने के साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है. दोपहर एक बजे तक साढ़े 44 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके हैं। शुरुआती तौर पर कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी नजर आई लेकिन जैसे मतदान की रफ्तार दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई।  सुबह नौ बजे तक यहां लगभग 10 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था। 

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें से 10 पर सात बजे और 10 पर आठ बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।  अब तक सबसे ज्यादा मतदान 36.10% भानुप्रतापपुर में हुआ है। इसके साथ ही सबसे कम मतदान बीजापुर में 9.11% तक ही मतदान हुआ है। फिलहाल, मतदान का सिलसिला जारी है। 

सुबह 11 बजे तक इन विधानसभाओं में इतने प्रतिशत मतदान

अंतागढ़ में 28.84 प्रतिशत 
बस्तर में 19.97 प्रतिशत 
भानुप्रतापपुर में 36.10 प्रतिशत 
बीजापुर में 9.11 प्रतिशत
चित्रकोट में 12.30 प्रतिशत 
दंतेवाड़ा में 23.15 प्रतिशत
डोंगरगढ़ में 21.50 प्रतिशत 
डोंगरगांव में 18.6 प्रतिशत
जगदलपुर में 18.36 प्रतिशत 
कांकेर में 34.65 प्रतिशत
कवर्धा में 23.5 प्रतिशत
केशकाल में 27.63 प्रतिशत
खैरागढ़ में 24. 73 प्रतिशत 
खुज्जी में 26.98 प्रतिशत 
कोंडागांव में 32.5 प्रतिशत
कोंटा में 12.39 प्रतिशत 
मोहला-मानपुर में 33.33 प्रतिशत 
नारायणपुर में 21.7 प्रतिशत 
राजनांदगांव में 14 प्रतिशत
पंडरिया में 21 प्रतिशत 

Banner