Grenade Blast in Dantewada : हैंड ग्रेनेड फटने से BSF जवान की मौत, सर्चिंग के दौरान हुआ हादसा......

# Admin | 05 Nov, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ दंतेवाड़ा - दंतेवाड़ा जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे BSF के एक जवान के पास रखा हैंड ग्रेनेड फट गया। हादसे में विधानसभा चुनाव ड्यूटी में आए बीएसएफ C / 70 चार्ली कंपनी के हेड कांस्टेबल बलबीर चंद को क्षति पहुंची उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित किया।   

बता दे, प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए सेना और पुलिस के जवान सक्रीय है और लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज BSF जवानों की टीम आज सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान जवान के पास ग्रेनेड रखा ग्रेनेड अचानक फट गया। इस ग्रेनेड की चपेट में आने से एक BSF जवान शहीद हो गए। जवान का नाम बलबीर चंद है, जो हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वो BSF के C-70 चार्ली बटालियन में कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थ था।  

 
 

 

 

 

Banner