CG CRIME : बीस लीटर महुआ शराब साथ आरोपी गिरफ्तार......

# Admin | 05 Nov, 2023

बीस लीटर महुआ शराब साथ आरोपी गिरफ्तार......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा :-वैध महुआ शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। जिसकी कीमत 2000 रुपए बताई जा रही है।   
 
दरअसल, 4 नवम्बर को थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में कच्ची महुआ शराब के साथ अटल चौक ग्राम रसौटा के पास है की सूचना पर तत्काल पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। 

आरोपी को घेरा बंदीकर पकड़ा जिसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब मोटर सायकल में परिवहन करते मिला जिसको जप्त किया गया है। आरोपी राजेश भास्कर 36 साल के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 464/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया जाकर गिरफ्तार कर 4 नवम्बर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Banner