CG CRIME NEWS : शराब दुकान की सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मियों की निर्मम हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस.......

# Admin | 05 Nov, 2023

शराब दुकान की सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मियों की निर्मम हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस.......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा :-  जांजगीर जिले में दो सुरक्षाकर्मियों की निर्मम हत्या कर दी गई है।  हत्या की खबर सुनते है क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है । घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और जांच में जुट गई।  


 

दरअसल चांपा स्थित ग्राम सिवनी में संचालित शराब दुकान की सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मियों की निर्ममता से हत्या कर दी गई है।  दोनों सुरक्षाकर्मी एक ही खाट पर सोए हुए थे जिनकी लाश सुबह लोगों ने देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सुरक्षाकर्मियों की हत्या के बाद शराब दुकान में चोरी की आशंका भी जताई जा रही है क्योंकि शराब दुकान का ताला टूटा हुआ पाया गया है। बहरहाल चांपा एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पहुंच मामले की जाँच कर रहे है।  

Banner