CM Bhupesh visit 3 assembly seats :  सीएम भूपेश बघेल आज इन जगहों में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित.......

# Admin | 05 Nov, 2023

 
सीएम भूपेश बघेल का ताबड़तोड़ प्रचार 

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर - सीएम भूपेश बघेल आज  कबीरधाम, राजनांदगांव और दुर्ग दौरा चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । आज दोपहर 12:00 बजे रणवीरपुर कबीरधाम में, दोपहर 1:45 पर राजनांदगांव में और शाम 5.10 बजे पाटन में चुनावी जीत के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे।

 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 2 चरणों में मतदान किया जाएगा। पहले चरण में 7 नवंबर वहीं दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इसमें बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की आठ समेत 20 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने पहले चरण के चुनाव के प्रचार के लिए पांच नवंबर की शाम पांच बजे समय निर्धारित किया है। हालांकि अभी ये तय कर पाना मुश्किल है कि आखिर छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी। चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

Banner