लगातार 12वी बार एमडीआरटी बनें मनोज गुप्ता, अमेरिका में होंगे सम्मानित.........

# Admin | 05 Nov, 2023

लगातार 12वी बार एमडीआरटी बनें मनोज गुप्ता, अमेरिका में होंगे सम्मानित.........

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा - जिला कोरबा करतला  सरगबुंदिया भारतीय जीवन बीमा निगम कोरबा के इतिहास में ग्रामीण अंचल से एकमात्र एलआईसी अभिकर्ता सरगबुंदिया निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने लगातार 12वी बार एमडीआरटी (मिलियन डॉलर राउंड टेबल) की अहर्ता प्राप्त की है। 

इस उपलब्धि पर श्री गुप्ता को अमेरिका द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में 9 जून 2024 को एमडीआरटी उपाधि से सम्मानित किया जावेगा। 

विगत दिवस इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस मुम्बई में इंटरनेशनल कन्वेंशन में इंस्टीट्यूट के फाउंडर प्रेसीडेंट दीपक जोशी द्वारा एमडीआरटी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम के डिवीजन ऑफिस बिलासपुर द्वारा आयोजित एमडीआरटी सम्मान समारोह में सीनियर डिवीज़न मैंनेजर संजीव कुमार मालवी द्वारा साल श्रीफ़ल एव मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

 

गुप्ता जी इस उपलब्धि पर भारतीय जीवन निगम कोरबा के शाखा प्रबंधक नेतराम भारद्वाज सहायक शाखा प्रबंधक द्वै अभिजीत सिंह, राजू हजारे ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

श्री गुप्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों, पॉलिसी धारको, अधिकारी कर्मचारी सहित शुभचिंतको को देते हैं।

Banner