नक्सलियों ने दो वाहनों को किया आग के हवाले, लगातार कर रहे चुनाव का बहिष्कार......

# Admin | 03 Nov, 2023

नक्सलियों ने दो वाहनों को किया आग के हवाले, लगातार कर रहे चुनाव का बहिष्कार......

मिशन क्रांति न्यूज़ सुकमा। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बस्तर में नक्सलियों की सक्रियता और विरोध तेज होने लगा है। बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित इलाका कोंटा विधानसभा है। नक्सलियों की ओर से लगातार चुनाव का बहिष्कार अलग-अलग तरीके से किया जा रहा है।  7 नवम्बर को प्रथम चरण का मतदान कोंटा विधानसभा में होना है। 

मगर इससे पहले नक्सलियों की ओर से कहीं पर्चा जारी कर तो कहीं आगजनी की वारदातों को अंजाम देकर चुनाव बहिष्कार कर रहे हैं  इसी बीच गुरुवार देर रात साप्ताहिक बाजार कोंटा से ग्रामीणों को लेकर लौट रही 2 टाटा मैजिक वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।  

 

Banner