घर के बन्द कमरे में कॉलेज छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत.........

# Admin | 02 Nov, 2023

घर के बन्द कमरे में कॉलेज छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत.........

मिशन क्रांति न्यूज़ धरमजयगढ़। रैरूमा खुर्द चौकी से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम चीड़ोडीह निवासी दरबार राठिया का 19 वर्षीय पुत्र खितेश्वर धरमजयगढ़ कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई करता था। बीते सोमवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद खितेश्वर अपने कमरे गया और दरवाजे को अंदर से बन्द कर पलंग में सो गया। 

बरामदे में दरबार अपनी पत्नी और छोटे पुत्र के साथ सोया था। मंगलवार सुबह राठिया परिवार के सभी सदस्य उठ गए, मगर खितेश्वर का कमरा नहीं खुला। पिता ने कई मर्तबे दरवाजा खटखटाया पर खितेश्वर से कोई जवाब नहीं मिला। इस तरह जब घड़ी में 10 बजने पर किसी अनहोनी की आशंका होने पर दरबार ने लोगों के साथ मिलकर जब दरवाजे को तोड़ते हुए भीतर दाखिल हुआ तो पलंग में बेटे को शांत पड़े देखा। काफी हिलाने के बाद भी खितेश्वर की आंख नहीं खुली तो पुलिस को सूचना दी गई। 
वर्दीधारियों ने मौके का जायजा लिया तो खितेश्वर मृत हालत में पाया गया। रात सोने के बाद सुबह तक युवक की आखिर बन्द कमरे में मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल, गेंदसिंह राठिया की तहरीर पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुटी है।

Banner