रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में घमाशान, लोगों से सतत जनसंपर्क में जुटे राजेश्री महंत और कांग्रेसी कार्यकर्ता........... 

# Admin | 01 Nov, 2023

गढ़ को भेदने की चल रही तैयारी, जनता के बीच पहुंच रख रहें हैँ जनहित की बात.........

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में दो दिग्गजो के बीच घमाशान है वही राजेश्री महंत राममसुंदर दास   लोगों से सतत जनसंपर्क में जुटे है, राजेश्री महंत और कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को क्षेत्रमें अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है, क्षेत्र की जनता भी बेहद सतर्कता बरत रहे हैं वे बहुत सावधान हैं। लोगो का साफ कहना है कि  उन्होंने  35 वर्षों तक उनकी राजनीति देखा है, ये सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि वह चुनाव के आते-आते तरह-तरह के अफवाह उड़ाने लग जाता है, इसीलिए राजेश्री महन्त  महाराज जहां कहीं भी जा रहे हैं लोग उन्हें सावधान और आगाह तो कर रहे हैं साथ ही साथ वे सभी अपनी-अपनी तरह से चुनाव जीतने की रणनीति पर लगे हुए हैं।
 
मठपारा ,चांगोराभाटा, मठपुरैना, भाठागांव ये सभी दूधाधारी मठ के गांव हैं यहां के लोगों का कहना है कि गुरुदेव आप यहां की बिल्कुल चिंता ना करें! हम लोग संभाल लेंगे, आप उधर देखिए जहां खाई है,जहां गड्ढे हैं उसे पाटने का कम कीजिए। हम सब तो आपके सेवक हैं। हमने हमेशा दूधाधारी मठ से आशीर्वाद पाया है, श्री बालाजी की कृपा हम लोगों पर रही है यहां की जिम्मेदारी आप हम लोगों को पर छोड़ दीजिए। आपको कुछ करना नहीं पड़ेगा हम लोग हैं ना! इस तरह की बातें सुनकर दिल भर जाता है, कुछ लोगों ने बताया कि -गुरुदेव 35 साल से हम लोग उनकी राजनीति को देख रहे हैं, उनके एक-एक पैतरे को जानते हैं।

अब वह तरह-तरह की अफवाह उड़ाना शुरू करेगा हमको उससे विचलित नहीं होना है। पुरानी बस्ती निवासी कुंज लाल यदु ने कहा कि -अब हमें इस तरह से काम करना होगा कि उसको पुरानी बस्ती से एक भी वोट ना मिले। हम लोग सामूहिक मतदान करेंगे। एक-एक घर में जाएंगे और पूरा का पूरा वोट महाराज जी को मिले इसका  प्रयत्न करेंगे 100% वोट महाराज जी को दिलाएंगे। लोगों में गजब का उत्साह है। उन्हें महसूस हो रहा है कि बहुत वर्षों के बाद में एक अच्छा प्रत्याशी उन्हें प्राप्त हुआ है। इसलिए लोग पार्टी से ऊपर उठकर एक अच्छे व्यक्ति से जुड़ना चाहते हैं। उन सब को यह भी पता है कि निकट भविष्य में महाराज जी कांग्रेस की सरकार में एक अति विशिष्ट पद पर होंगे इसलिए सब के सब उनसे अपनी नजदीकी बनाए रखना भी चाहते हैं।

Banner