सेंद्रीपाली और कुर्रूभांठा के बीच मांड नदी पुल से नीचे गिरी ट्रेलर,ड्राईवर गंभीर रूप से घायल...........  

# Admin | 30 Oct, 2023

सेंद्रीपाली और कुर्रूभांठा के बीच मांड नदी पुल से नीचे गिरी ट्रेलर,ड्राईवर गंभीर रूप से घायल...........  

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बताया जा रहा है की ग्राम सेंद्रीपाली और कुर्रूभांठा के बीच बने मांड नदी पुल से अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर नदी में गिर गई है जिसके बाद से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई है। 

बताया जा रहा है की स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ड्राईवर को बाहर निकाल लिया गया है। ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है की ड्राईवर के साथ में खलासी भी ट्रेलर में फंसा होगा? मौके पर 112 की टीम पहुंच गई है। फिलहाल आगे की जानकारी मिलने पर अपडेट कर दी जाएंगी।

Banner