सट्टा पट्टी के साथ 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, नगद और मोबाइल भी जब्त......

# Admin | 29 Oct, 2023

 मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने 6 हजार 660 रुपए की सट्टापट्टी के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

 बीते सप्ताह से थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा अवैध शराब पर संयुक्त कार्यवाही की जा रही है।  आज दोपहर एडिशनल एसपी संजय महादेवा व साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा टीआई प्रशांत राव के नेतृत्व क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया जिसमें पुलिस टीम द्वारा आईटीआई कॉलोनी में- दिलेश्वर भारती और चंदन साहू को, बीएसएनल ऑफिस बेलादुला रोड सिंधी कॉलोनी पर विराट महंत और संकीर्तन पटेल को तथा बोईरदादर पर की गई कार्यवाही में आरोपी शाहरुख खान और शिवकुमार कुर्रे को सट्टा में लगी रकम और सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा गया है। 

आरोपियों पर थाना चक्रधरनगर में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत 3 अलग-अलग अपराध दर्ज किये गये है। तीनों कार्यवाहियों में आरोपियों से कुल नगद रकम 6,660 रुपये, कैलकुलेटर, पेन और लाखों की सट्टा पट्टी की जप्ती की गई है। 

सट्टा पट्टी लिखते पकड़े गए आरोपी-
 दिलेश्वर भारती पिता स्वर्गीय भुवनेश्वर भारती उम्र 24 साल रामभांठा थाना कोतवाली रायगढ़
 चंदन साहू पिता स्वर्गीय सिंधु राम साहू उम्र 34 साल केवडाबादी थाना कोतवाली रायगढ़
 विराट महंत पिता प्रकाश महंत उम्र 24 साल बोईरदादर विनोबा नगर थाना चक्रधर नगर रायगढ़
 संकीर्तन पटेल पिता देव आर्चन पटेल उम्र 32 साल निवासी मोदीनगर थाना चक्रधरनगर
 शाहरुख खान पिता मुर्तुजा अली उम्र 21 साल निवासी बस स्टैंड मधुबन पारा थाना कोतवाली रायगढ़
 शिवकुमार कुर्रे पिता गोकुल कुर्रे 25 साल निवासी लक्ष्मीपुर थाना कोतवाली रायगढ़

Banner