झाड़ियों में मिली लाश, सप्ताह भर से लापता था युवक.... 

# Admin | 29 Oct, 2023

झाड़ियों में मिली लाश, सप्ताह भर से लापता था युवक.... 

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा - कोरबा जिले में हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम धतूरा से लापता युवक दिनेश कौशिक की लाश गांव से ही सटे जंगल से बरामद की गई है। युवक 20 अक्टूबर से ही लापता था,जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

#
 कोरबा जिले में हरदीबाजार बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम धतूरा से पिछले एक सप्ताह से लापता युवक का पता चल गया है। युवक का शव गांव से ही सटे जंगल में झाड़ियों के बीच मिला है। मृतक का नाम दिनेश कौशिक हैं,जो 20 अक्टूबर को घर से काम पर जाने के लिए निकला हुआ था लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। 

परिजनों ने थाने में मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच रविवार को उसकी लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच गई। डाॅग स्काॅर्ड को भी मौके पर बुलाया गया और छानबीन की गई। मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है।


 

Banner