CG BREAKING : विदेशी नागरिक की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध मौत .........

# Admin | 28 Oct, 2023

विदेशी नागरिक की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध मौत .........

मिशन क्रांति न्यूज़ जगदलपुर । शहर के धर्मपुर में स्थित एक निजी होटल जहां एक विदेशी नागरिक की लाश मिली है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बता दे मृतक की पहचान इटली निवासी मोरे फ्रांसिस्को के रूप में हुई है जो की पेशे से इंजीनियर है जानकारी के मुताबिक यह विदेशी नागरिक एनएमडीसी प्लांट में अपनी सेवा देने के लिए पहुंचा हुआ था, यह विदेशी नागरिक पिछले 17 अक्टूबर से होटल में रुका हुआ था। निजी होटल के कमरा नंबर 305 में जब सुबह से कोई हलचल नहीं हुई थी देर शाम जब होटल के कर्मियों ने दरवाजा खोला तो उन्हें वह मृत अवस्था में मिला। 

होटल की के कर्मियों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाई, पुलिस जब मौके पर पहुंची तब मौत की पुष्टि हुई, सीएसपी विकास कुमार ने हार्ट अटैक की संभावना जताई है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली कारण का पता चल पाएगा और पुलिस भी विदेशी नागरिक की मौत के जांच में जुड़ गई है, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुड़ गई है यह घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Banner