चुनाव आयोग ने  फिल्म अभिनेता राजकुमार राव को नियुक्त किया 'नेशनल आइकॉन'.....

# Admin | 26 Oct, 2023

चुनाव आयोग ने  फिल्म अभिनेता राजकुमार राव को नियुक्त किया 'नेशनल आइकॉन'.....

मिशन क्रांति न्यूज़ नई दिल्ली : फिल्म 'न्यूटन' में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में काम करने वाले एक चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता राजकुमार राव को चुनाव आयोग ने गुरुवार को 'नेशनल आइकन' के रूप में नियुक्त किया।  

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘अभिनेता राजकुमार के जुड़ने से आने वाले 5 राज्यो में होने वाले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत जरूर बढ़ेगा.’ इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘हमने इन्हें इसके लिए कोई फीस नहीं दे रहें, इनका पैशन सिर्फ न्यूटन फ़िल्म तक नहीं हैं उसके आगे तक है। आप एक बार अगर जुड़ जाएंगे तो लोकतंत्र की ताकत देख पाएंगे. जो फिल्मों में विभिभिता है वही सामने भी दिखती है, सबको एकसाथ साथ लेकर चलने की. वोट देने से ही सरकार बदलती है. आजादी के बाद आज महिलाओं की भागीदारी वोटिंग में पुरुषो  से ज्यादा है. अलग – अलग मंत्रालयों को भी जोड़ेंगे.’

https://twitter.com/i/status/1717436838758203406

वहीं फिल्म अभिनेता राजकुमार राव ने कहा, ‘लोकतंत्र में वोट करने से बेहतर अनुभव कुछ नहीं हो सकता है. हमें यह सुनिश्चित करने होगा कि हम लोकतंत्र के त्योहार में अपना योगदान दें.’ मतदाताओं को चुनाव में भाग लेने और अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए चुनाव निकाय प्रमुख हस्तियों को ‘राष्ट्रीय प्रतीक’ के रूप में नियुक्त करता है. 

इससे पहले, चुनाव आयोग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी, आमिर खान और खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी और एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रीय आइकन के रूप में मान्यता दी थी।  

 

Banner