CG Road accident :  अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे..... 

# Admin | 26 Oct, 2023

 अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे..... 

मिशन क्रांति न्यूज़ जशपुर मनोरा :- जशपुर जिले के सोनक्यारी चौकी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज टमाटर लोडिंग पिकअप ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी है । जिससे बाइक सवार युवक का पैर जांघ के पास टूट गया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोनक्यारी चौकी क्षेत्र के हर्रापाठ के पास हुई है जहां पिकअप क्रमांक JH01FF9969 जो रांची की ओर से सन्ना आ रही थी उसी दौरान हर्रा पाठ के पास मोटर साइकिल सवार किनारे खड़ा था तभी पिकअप लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टर्निंग के पास जोरदार ठोकर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार युवक का पैर टूट गया है तथा बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है ।


 
घायल युवक सोनमुठ का बताया जा रहा है जिसे 108  की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

Banner