खड़े मालवाहक में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर......

# Admin | 25 Oct, 2023

खड़े मालवाहक में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर......


मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। औद्योगिक नगर कोरबा स्थित सर्वमंगला मंदिर के समीप उड़िया बस्ती के पास खड़ी गाड़ी के ड्राइवर कैबिन में अचानक आग लग गई। जिससेआसपास के इलाके में अफ़रातफरी की स्थिति निर्मित हो गई । 

लोगो ने पुलिस और फायर स्टेशन को इसकी सूचना दी। कुछ देर के बाद दमकल विभाग की टीम यहां पर संसाधन के साथ पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

Banner