CG CRIME NEWS : घर से रानी हार समेत सोने के 22 गहने पार, कमरे के पीछे दरवाजे से घुसे चोर ने दिया  घटना को अंजाम........

# Admin | 24 Oct, 2023

घर से रानी हार समेत सोने के 22 गहने पार, कमरे के पीछे दरवाजे से घुसे चोर ने दिया  घटना को अंजाम........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर - राजधानी रायपुर के टिकरापारा हनुमान मंदिर के पास रहने वाली एक महिला के घर में चोरी हो गयी। चोर ने महिला के कमरे के पीछे दरवाजे से एंट्री की और अलमारी का ताला खोलकर गहने पार कर दिए। इस घटना के 10 दिन बाद पुलिस एफआईआर दर्ज किया है।  

पीड़ित संस्कृति परिहार ने रिपोर्ट में बताया कि वह हनुमान मंदिर टिकरापारा के पास की रहने वाली है। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ दुर्ग में रहती हैं। 15 अक्टूबर को उनके देवर प्रफुल्ल सिंह परिहार ने बताया कि उनके कमरे की अलमारी खुली हुई है और सामान इधर-उधर फैला हुआ है। किसी ने घर के अंदर घुसकर चोरी कर ली है। उन्होंने आगे पुलिस को बताया कि उन्होंने कमरे को अंतिम बार 12 अक्टूबर को लॉक किया था। उसके बाद उनके देवर को 3 दिन बाद इस पूरी घटना का पता चला। इस बीच किसी ने कमरे के पीछे दरवाजे से ताला तोड़कर एंट्री की और आलमारी से चाबी को खोल लिया। उसके बाद उन्होंने ज्वेलरी बॉक्स में लगे ताले को भी खोल दिया।

 दरअसल  मामला 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच का है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार रात 8 बजे FIR दर्ज किया है। टिकरापारा थानेदार दुर्गेश रावटे ने कहा कि महिला के यहां गहने चोरी में पीड़िता को परिवार वालों पर ही शक है। जिस वजह से वे पहले आपस में एक दूसरे के साथ चर्चा कर खोजबीन में व्यस्त थे। फिर उन्होंने 10 दिन बाद आकर शिकायत की। मामले में चोर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

22 नग गोल्ड ज्वेलरी पार

चोर ने एक नग सोने का रानी हार, दो नग गोल्ड नेकलेस सेट, 3 नग सोने की चेन, 7 नग सोने की अंगूठी, एक नग सोने का सिक्का, एक नग सोने की बिंदिया, 2 नग सोने का कंगन, 1 जोड़ी कान की बाली, 2 जोड़ी सोने की टॉप्स, दो नग गेहूं दाना समेत कुल 22 नग गोल्ड ज्वेलरी चोरी कर ली। FIR के मुताबिक इन गहनों की कीमत 90 हजार रुपए के करीब है।

 

Banner