CG CRIME NEWS : फेसबुक पर की दोस्ती, अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने दी धमकी, पुलिस के शिंकजे में ब्लैकमेलर.......

# Admin | 24 Oct, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।  

उरगा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से सोशल मीडिया के जरिए एक साल पहले इंदौर (मध्यप्रदेश) निवासी अभय खिराडे ने दोस्ती की। वह मोबाइल पर चैटिंग करने लगा। दो माह पहले वह कोरबा आकर लॉज में रुका। यहां उसने युवती को मिलने बुलाया। युवती से उसने शारीरिक संबंध स्थापित करने का प्रयास किया। युवती के मना करने पर वह गुस्से में उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। उसने युवती की फोटो को एडिट करके ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 

युवती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया तो उसने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया। परेशान युवती ने इसकी जानकारी परिजन को दी। युवती के भाई ने युवक से बात की तो वह फोटो डिलीट करने के लिए रकम मांगने लगा। पीड़िता ने उरगा थाना में रिपोर्ट लिखाई। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर युवक की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।  

उरगा थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी । आरोपी को गुजरात के मोरबी से टीम भेज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिम कार्ड जप्त कर लिया गया है। 


 

Banner