एक बार फिर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी......

# Admin | 23 Oct, 2023

एक बार फिर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी.......

मिशन क्रांति न्यूज़ पेंड्रा। पेंड्रा में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। मुंगेली के जिला अध्यक्ष सागर सिंह ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ जनता कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। लोरमी विधानसभा से पिछले 10 साल से लगातार कांग्रेस पार्टी में काम करते हुए आए हैं।  टिकट न मिलने से काफी नाराज चल रहे थे। इसलिए आज अमित जोगी और रेणु जोगी के समक्ष जेसीसी में प्रवेश कर लिया है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

दरअसल, सागर सिंह ठाकुर ने टिकट बंटवारे में अनदेखी के चलते जेसीसीजे एंट्री ली है। वे लोरमी विधानसभा से जेसीसीजे के प्रत्याशी होने जा रहे हैं। सागर ने खुद को निष्ठावान कार्यकर्ता और कांग्रेस को छल कपट करने वाला बताया है।

 

 

Banner