दूसरे प्रांत ले जाकर छ: साल की बच्ची से दुष्कर्म,,,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

# Admin | 24 Sep, 2020

दूसरे प्रांत ले जाकर छ: साल की बच्ची से दुष्कर्म,,,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

◆ मध्यप्रदेश के जबलपुर का निवासी है आरोपी। 

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। छह साल की बच्ची को बहला फूसलाकर मध्य प्रदेश ले जाकर दुष्कर्म करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की पता साजी कर रही है।

जानकारी के अनुसार बेलगहना मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक मरावी की बेलगहना क्षेत्र में ससुराल है। कुछ दिन पहले वह अपने ससुराल आया हुआ था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली छह साल की बच्ची उससे घुल मिल गई थी। रविवार की दोपहर दीपक मासूम को बाइक में बिठाकर अपने साथ मध्य प्रदेश लेकर चला गया। उसने बच्ची को दो दिनों तक अपने साथ रखा। इस बीच दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को लेकर मंगलवार को ससुराल पहुंचा। उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची। इसके बाद परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन उसे लेकर बेलगहना चौकी पहुंचे और मामले की शिकायत की। बेलगहना पुलिस चौकी मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Banner