JANJGIR CHAMPA : जिला पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 400 से अधिक लाइसेंसी हथियारों को थाने में कराया गया जमा.......

# Admin | 20 Oct, 2023

जिला पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 400 से अधिक लाइसेंसी हथियारों को थाने में कराया गया जमा.......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा। अगामी विधानसभा चुनाव ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले में लाइसेंसी शस्त्र धारको का शस्त्रों को थाना में सुरक्षार्थ रखा जा रहा है। 

इसी क्रम में थाना जांजगीर क्षेत्र के 122 चौकी नैला क्षेत्र के 18, थाना अकलतरा क्षेत्र के 71. थाना मुलमुला क्षेत्र के 40 थाना नवागढ़ क्षेत्र के 36, थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के 23, थाना पामगढ क्षेत्र के 29, थाना चाम्पा क्षेत्र के 50, थाना सारागांव क्षेत्र के 13, थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के 17 थाना बिर्रा क्षेत्र के 08, थाना बलौदा क्षेत्र के 17, एवं चौकी पंतोरा क्षेत्र के 06 इस प्रकार जिले में कुल 450 लायसेंसी शस्त्रों को थाना में सुरक्षार्थ जमा कराया जा चुका है। 

जिले के 04 शेष बचें लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शीघ्र ही शस्त्र जमा कराने हेतु संपर्क किया गया है, जिसको शीघ्र ही जमा कर लिया जाएगा।


 

Banner