BIG BREAKING : भाजपा ने जाति के विरुद्ध बनाया प्रत्याशी, हाई कोर्ट पहुंचा मामला ...........

# Admin | 20 Oct, 2023

भाजपा ने जाति के विरुद्ध बनाया प्रत्याशी, हाई कोर्ट पहुंचा मामला ...........


मिशन क्रांति न्यूज़ सरगुजा। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो का टिकट विवादों में फंस गया है। बिहारीलाल तिर्की ने अधिवक्ता दिलमनी रति मिंज के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। दरअसल, सीतापुर सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि रामकुमार टोप्पो अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि टिकट पाने के लिए टोप्पो ने अपनी जाति छिपाई है।

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि शिकायत के बावजूद राज्य शासन, जिला स्तरीय प्रमाण पत्र सत्यापन समिति और उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति कोई भी इसकी जांच नहीं कर रही है। दरअसल, ग्रामसभा ने इस आशय का अब तक कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया है कि रामकुमार टोप्पो या उनके पिता गणेशराम उराव जाति के हैं, जो अनुसूचित जनजाति में आती है। रामकुमार टोप्पो या उनके पिता गणेशराम की सामाजिक स्थिति पर ऐसे किसी भी स्पष्ट समाधान के अभाव में उनकी सामाजिक स्थिति के बारे में शीघ्र जांच की मांग याचिकाकर्ता ने की है । याचिकाकर्ता ने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि नियम 3(3)(ई)(xi) के तहत ऐसी अनिवार्य आवश्यकता को पूरा न करने के समान है क्योंकि नियम विशेष रूप से कहता है कि जहां जाति के प्रमाण में कोई दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध नहीं है,स्पष्ट जांच की जानी चाहिए। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि इसकी शिकायत करने के बाद भी राज्य शासन व जिला स्तरीय प्रमाणपत्र सत्यापन समिति और उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति द्वारा जांच नहीं की जा रही है। जाति प्रमाणपत्र को जिला स्तरीय प्रमाणपत्र सत्यापन समिति या उच्च शक्ति प्रमाणन जांच समिति द्वारा सत्यापित किया जाना आवश्यक है।

Banner