चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज.......

# Admin | 19 Oct, 2023

चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज.......

मिशन क्रांति न्यूज़ महासमुंद :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने मतदान अधिकारी क्रमांक 1 के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षक नरेश बारीक को निलंबित कर दिया है।   

विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत नरेश बारीक, शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहदा विकासखंड सरायपाली की ड्यूटी मतदान अधिकारी क्रमांक 1 रूप में लगाई गई थी। नरेश बारीक शिक्षक मंगलवार 17 अक्टूबर 2023 को प्रशिक्षण स्थल आई.ई.एम.बी.एच. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटेला में मतदान अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण में बिना किसी पूर्व सूचना तथा अनुमति के अनुपस्थित रहे।  

 

 

 

 

Banner