CG BREAKING : केंद्रीय मंत्री अमित शाह का आज जगदलपुर दौरा............

# Admin | 19 Oct, 2023

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का आज जगदलपुर दौरा............

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे इस दौरान शाह जगदलपुर और कोंडागांव में बीजेपी उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं, इससे पहले उन्होंने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था। 

लालबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज दिल्ली से रवाना होंगे और दोपहर को मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा और नामांकन रैली में शामिल होंग। सभा के बाद वह दोपहर लगभग 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से कोंडागांव पहुंचेंगे। 

कोंडागांव में जनसभा में शामिल होंगे शाह
शाह कोंडागांव में पुलिस मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा और नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे सभा को संबोधित भी करेंगे इसके बाद अमित शाह शाम को जगदलपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

Banner