रायपुर के मठ पुरैना  में आयोजित जगराता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त

# Admin | 18 Oct, 2023

🔷  माता जगदंबा भवानी से लोक कल्याण की कामना की।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चाम्पा। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास मठपुरैना रायपुर में आयोजित जगराता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने माता जगदंबा भवानी की पूजा अर्चना की,प्राप्त जानकारी के अनुसार मठ पुरैना में दुर्गा उत्सव का कार्यक्रम स्थानीय निवासियों के द्वारा किया गया है, इसमें छत्तीसगढ़ जस गीत सम्राट के नाम से प्रसिद्ध दुकालू यादव का जगराता का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजकों के द्वारा राजेश्री महन्त  को अतिथि के रूप में निमंत्रित किया गया।

 महाराज वहां पहुंचकर सबसे पहले माता दुर्गा भवानी जी का पूजा अर्चना करके कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए यहां जन समूह को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए राजेश्री महन्त ने कहा कि आप सभी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर माता दुर्गा भवानी की पूजा अर्चना बड़े भक्ति भाव से किया है, सुप्रसिद्ध गायक  दुकालू राम यादव इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं और माता सेवा का कार्यक्रम चल रहा है, मैं माता जगदंबा भवानी से आप सभी के मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।आप सभी सुखी, संपन्न एवं सानंद रहें ।दुख दर्द आपके परिवार से कोसों दूर रहे। उन्होंने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया !! 

इसके पूर्व कार्यक्रम के संचालक ने बड़े ही भाव भरे शब्दों में कहा कि यह श्री दूधाधारी मठ का गांव है जहां हम सभी निवास करते हैं। पूज्य गुरुदेव भगवान का हम सब के बीच में आगमन हुआ है, यह हम सबके लिए परम सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे

Banner