Crocodile attacked : पानी से निकल गांव में पहुंचा मगरमच्छ, मची अफरा तफरी, फिर जो हुआ.....

# Admin | 18 Oct, 2023

पानी से निकल गांव में पहुंचा मगरमच्छ, मची अफरा तफरी, फिर जो हुआ.....

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। कोरबा जिले के एक गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब गांव में कहीं से एक मगरमच्छ पहुंच गया। बीती रात अचानक सामने मगरमच्छ को देख गांव के लोगो की सिटी पिट्टी गुल हो गई। यह घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर की है। 
 
मगरमच्छ घर पर सो रहे लोगों पर हमला करने लगे। इस दौरान मगरमच्छ ने एक बच्चे पर हमला कर दिया नाती को बचाने हरिराम टोप्पो नामक व्यक्ति मगरमच्छी से भिड़ गया जिससे उसके हाथ में गहर जख्म लगा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद रेस्क्यु कर मगरमच्छ को कब्जे में लिया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। कहा जा रहा है, कि बिलासपुर स्थित खुंटाघाट जलाशय से मगरमच्छ गांव पहुंचा होगा। 


 

Banner