CG Weather Update : रात में हल्की ठंड वही दिन में पड़ रही गर्मी, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा शहरों का तापमान.......

# Admin | 18 Oct, 2023

रात में हल्की ठंड वही दिन में पड़ रही गर्मी, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा शहरों का तापमान.......


मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर - छत्तीसगढ़ में शहरों और बाहरी क्षेत्रों में शाम के बाद हल्की ठंड शुरू हो गई। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रिकॉर्ड​ किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं नारायणपुर में रात का पारा 17.6 डिग्री रहा। दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे रातें और ठंडी होंगी। लेकिन दिन में गर्मी का असर रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक दिन के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मानसून की विदाई के बाद दिन का तापमान बढ़ने लगा है। तिल्दा में सबसे ज्यादा 35.5 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई शहरों में मंगलवार को दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

 अगले 24 घंटे कैसा रहेगा शहरों का तापमान

मौसम विभाग ने मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की। प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रायपुर शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक हो सकता है। 

प्रमुख शहरों के तापमान

  • दुर्ग में 33.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 रह सकता है।
  • राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।
  • रायपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।
  • अंबिकापुर जिले में 29.5 डिग्री तापमान दर्ज किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री रह सकता है।
  • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है।
  • मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के कहा कि दक्षिण पश्चिमी हवा का असर खत्म हो गया है। प्रदेश में अब उत्तर-पूर्व से हवा आएगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इन हवाओं का असर प्रदेश के उत्तरी हिस्से पर पहले दिखाई पड़ेगा।
     
Banner