चुनाव से पहले नक्सलियों ने पर्चा फेककर दी खुली चेतावनी.......

# Admin | 17 Oct, 2023


चुनाव से पहले नक्सलियों ने पर्चा फेककर दी खुली चेतावनी.......

मिशन क्रांति न्यूज़ बीजापुर - आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नक्सलियों ने पर्चा फेककर खुली चेतवानी दी है। उन्होंने नैमेड से कुटरू के बीच पर्चे फेंककर चुनाव का बहिष्कार करने कहा है।  

नक्सलियों ने पर्चे फेंककर दी खुली चेतावनी

अपने पर्चे में नक्सलियों नें लिखा है, - झूठे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करों! जनताना सरकारों को बचाओं व मजबूत करों! देश और जनता के लिए बेहद बड़ा खतरा बन गई ब्राह्मणीय हिन्दुत्व फासीवादी भारतीय जनता पार्टी को मार भगाओं! साम्राज्यवादी वैश्वीकरण नीतियों पर अमल कर रही जन विरोधी कांग्रेस का विरोध करों! वोट मांगने आने वाली अन्य चुनावी पार्टियों को कटघरे में खड़ा करो !  

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने हैं, जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवबंर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होने हैं। वहीं, 3 दिसंबर को परिणाम आने हैं।  

Banner