CG CRIME NEWS : बूढ़ी माँ को उतारा मौत के घाट, आदतन शराबी था युवक....

# Admin | 16 Oct, 2023

 

शराब के लिए बेचने जा रहा था चावल मना करने पर जमीन पर पटका, पीट-पीटकर कर दी हत्या  

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम डभरा खुर्द  में नशे की हालत में बेटे ने पीट-पीटकर अपनी मां की जान ले ली।   मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। 

पड़ोस के रहने वाले श्रवण पटेल ने बताया रविवार की शाम करीबन 3.30 से 4 बजे के बीच मृतिका अवधमति जोर जोर से चिल्ला रही थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो उसका बेटा अनिल पटेल भाग रहा था। अनिल पटेल शराब पीने का आदि है। हमेशा अपनी मां के साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करता रहता था। श्रवण पटेल से मिली जानकारी पर पुलिस को मृतका के बेटे अनिल पटेल पर शक हुआ। आरोपी बेटे की खोजबीन की गई, जो गांव में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ करने पर उसने बताया कि घर का चावल को बेचकर शराब लेने जा रहा था, तभी मां ने घर का चावल नहीं ले जाने की बता कही। इतने में गुस्से आकर अपनी मां को जमीन पर पटक दिया। हत्या कर मौके से भाग निकला। 
 
एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 37 वर्षीय आरोपी बेटे को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

Banner