गाँव के सुने मकान से हजारों का समान चोरी..............

# Admin | 16 Oct, 2023

गाँव के सुने मकान से हजारों का समान चोरी..............


मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। बीती रात चोरों ने ग्रामीण के सूने मकान में धावा बोलते हुए हजारों का माल उड़ा दिया। चोरी की यह वारदात पुसौर थाना क्षेत्र की है। अज्ञात चोरों की खोज में पुलिस की छानबीन जारी है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम कोसमन्दा में रहने वाला प्रदीप सारथी काम से धनागर और उसकी बीवी अहिल्या अपने 2 बच्चों को लेकर मेहमानी में किरारी रामभांठा गई थी। इस दौरान सारथी परिवार की नामौजूदगी को भांप अज्ञात चोर दरवाजा तोड़ते हुए भीतर दाखिल हुए और बरामदे में खड़ी सायकल,कमरे की पेटी में रखे 4 हजार रुपए और रसोई कक्ष से कांस्य के बर्तन सहित हजारों के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। अहिल्या मेहमानी से वापस घर लौटी तो दरवाजे में जड़े ताले को टूटे और सामानों को गायब देख उसने अपने पति को फोन करते हुए घटना की सूचना दी। तदुपरांत, हालात का जायजा लेते हुए चोरी के शिकार परिवार ने थाने जाकर आपबीती बताई। फिलहाल, पुसौर पुलिस धारा 457, 480 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

Banner