Shamed : किशोरी को देख वहशी दरिंदे की बिगड़ी नियत, मौके का फायदा उठा दिया घटना को अंजाम........

# Admin | 15 Oct, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा जिले से एक शर्मसार कर देनी वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक वहशी दरिंदे ने नाबालिग की अस्मत  लूट ली। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। वही नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा था जिसे अब  गिफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

टीआई अशोक द्विवेदी के अनुसार, पीड़िता के माँ बाप नहीं होने के कारण वह अपने भाई के साथ रहती थी उसका भाई काम करने बाहर गया तो बहन को टुंड्रा निवासी दिलेश्वर उर्फ़ निर्मल महंत के घर छोड़ गया जिसके बाद निर्मल की नियत  बिगड़ी तो उसने किशोरी के खाने में नींद की गोली मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने भाई को दी। भाई ने आरोपी से पूछताछ की  तो वह इंकार करता रहा। बाद में वह गांव से भाग गया।  
 
पीड़िता की रिपोर्ट के बाद आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।  

Banner