पुरानी रंजिश को लेकर आटो चालक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

# Admin | 23 Sep, 2020

पुरानी रंजिश को लेकर आटो चालक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

◆ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस । 

मिशन क्रांति न्यूज.बिलासपुर। पुरानी रंजिश को लेकर ऑटो चालक की आधा दर्जन युवकों ने पिटाई कर दी। घायल युवक की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई।मामला दर्ज कर सरकंडा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास निवासी सुनील सारथी पिता बुटिया सारथी (22 वर्ष) ऑटो चालक था। मोहल्ले में रहने वाले रामजी यादव से उसका पुराना विवाद था। बीते 15 सितंबर को रात आठ बजे शराब के नशे में सुनील घर पहुंचे। इसी दौरान पुरानी रंजिश पर रामजी यादव उसके बेटे पिंटू यादव, लल्ला, बजरंग, बबला, दुष्यंत और अन्य युवकों ने उसकी हाथ मुक्के से जमकर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। डॉयल 112 की टीम ने सुनील को सिम्स में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोमवार की रात सुनील की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस आरोपित युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Banner