पहले खरीदी टुकड़ो में जमीन अब वोटर को लुभाने बेची महज.....

# Admin | 14 Oct, 2023

पहले खरीदी टुकड़ो में जमीन अब वोटर को लुभाने बेची महज.....   


मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। सूत्रों की माने तो रायगढ़ लोकसभा अंतर्गत एक पूर्व विधायक इस सीट को अपनी परम्परागत सीट मान लिए है इसलिए टिकट मिल जाए इसके लिए करोड़ों भी कम है। पैसों के कारण नही रुकना चाहिए टिकट इस लिए पैसों के जुगाड़ के लिए इस पूर्व विधायक ने अपनी पेट्रोल पंप के पीछे की जमीन जिंदल के दलाल के हाथों सौंप दी है। 

वोटरों के दिखावे के लिए जमीन बेचने का खेल निरंतर जारी

सूत्रों की माने तो इस पूर्व विधायक के पास लगभग 200 करोड़ की संपत्ति पर कब्जा है लेकिन इस बार इस 200 करोड़ को 600 करोड़ करने की तैयारी में है इसलिए जनता को भनक भी ना लगे कि इस पूर्व विधायक के पास कितना पैसा है इसलिए जमीन को बेचने का दिखावा कर रहे है। क्योंकि जब जमीन बिकेगी तब जनता यह सोचेगी की पूर्व विधायक के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा नही है इसलिए जमीन बेचे है और इस क्षेत्र की जनता का सहानुभूति वोट मिल जाएगा "लेकिन ए पब्लिक है सब जानती है" 

जानकारों की माने तो जनता इन पूर्व विधायक के खिलाफ है क्योंकि इन पूर्व विधायक के कारण किसी दूसरे कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिल रहा है कार्यकर्ता का बस एक ही सवाल की क्या यह सीट परम्परागत इस परिवार की ही रहेगी?

Banner