शहर में लाकडान का दिखा असर ,,,दुकानें रही बंद, घर पर ही रहे लोग...हर चौक पर पुलिस रहे मुस्तैद

# Admin | 23 Sep, 2020

शहर में लाकडान का दिखा असर ,,,दुकानें रही बंद, घर पर ही रहे लोग...हर चौक पर पुलिस रहे मुस्तैद

◆ पुलिस के सख्त पहरे और पेट्रोलिंग से लोगों में खौफ, कालोनियों में भी पसरा रहा दिनभर सन्नाटा।

मिशन क्रांति न्यूज.बिलासपुर। शहर में लॉकडाउन के पहले दिन 23 सितंबर को सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के सख्त पहरे के कारण कालोनियों में भी लोग नजर नहीं आए। पुलिस के पैट्रोलिंग वाहन लगातार सायरन बजाते दौड़ती रही। मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, डेयरी को छोड़ सभी दुकानों पर ताले जड़े थे।

कोविड 19 कोरोना महामारी के दिन ब दिन बढ़ते संक्रमण और मौत के आंकड़ों ने जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है। लगातार समझाइश के बाद भी भीड़ नियंत्रित नहीं हो पा रही थी। बाजार व किराना दुकानों में लोगों की बढ़ती भीड़ और इसी रफ्तार से बढ़ रहे संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने 22 से 28 सितंबर तक जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। लॉकडाउन के पहले दिन से ही पुलिस व जिला प्रशासन की सख्ती नजर आई। पहले दिन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लॉकडाउन वन से लेकर आखिरी चरण में जैसी व्यवस्था थी उसी अंदाज में पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। हर एक आने जाने वाले को रोकते रहे और पूछताछ करते रहे कि कहां व किस काम से जा रहे हैं। इसके अलावा आइडी भी मांगते रहे। कुछ ऐसे युवा भी मिले जो शहर की सड़कों पर माहौल देखने के लिए निकले थे। उन्हें पुलिस की डांट-फटकार सहनी पड़ी। सदरबाजार, गोलबाजार, जूना बिलासपुर, नेहरू चौक से लेकर मुंगेली नाका चौक, महाराणा प्रताप चौक, सरकंडा जैसे शहर के प्रमुख इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा।

Banner