अवैध कार्यों पर लगाम कसने लगातार कार्यवाही जारी, छापेमारी कर 6 को लिया हिरासत में....

# Admin | 13 Oct, 2023

अवैध कार्यों पर लगाम कसने लगातार कार्यवाही जारी, छापेमारी कर 6 को लिया हिरासत में....

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरिया। कोरिया कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्टर विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल ने बैठक में आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में किसी भी प्रकार की अवैध कार्यों पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्यवाही जारी रखें। 

इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि विभिन्न दलों का गठन कर जिले में अव्यवस्थित होटल तथा ढांबों में मंदिरा अथवा अन्य मादक द्रव्यों का सेवन, विक्रय, चौर्यनयन, संग्रहण इत्यादि जैसी कोई गतिविधि न हो, इसके लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है । 

इसी क्रम को आगे बढ़ाते सघन जाँच करते हुए विगत तीन दिन में 9 छापे मारे गए औऱ  6 प्रकरण कायम करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे करीब 17 बल्क लीटर मंदिराकी जप्ती की गई है। वहीं अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।


 

Banner