CRIME NEWS : नकली को असली सोना बता कर बैंक से उठाए लोन, गिरोह का हुआ पर्दाफाश ......

# Admin | 13 Oct, 2023

नकली को असली सोना बता कर बैंक से उठाए लोन, गिरोह का हुआ पर्दाफाश ......
 
मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। कोरबा जिले में नकली सोना को असली सोना बताकर बैंक में गोल्ड लोन लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. इस मामले में पुलिस ने मिर्जापुर गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्त में ले लिया है। 

बताया जा रहा है कि शातिर आरोपी कोरबा के आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) में चांदी में सोना पॉलिश कर 4 लाख में गिरवी रखे थे. मामले का खुलासा पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान हुआ. यह मामला सीएसईबी चौकी का है. चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई थी. इस दौरान टीपी नगर में सीएसईबी चौकी पुलिस ने युवकों के पास से उनके थैले में नकली सोना बरामद किया, जिसके बाद नकली सोने के गिरोह का खुलासा हुआ.

सीएसईबी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि गिरोह कई ज्वेलर्स दुकान में नकली सोना खपा चुके हैं.सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर हैं और उनसे पूछताछ अभी जारी है. मामले की सूचना बैंक प्रबंधन को दी गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बैंक प्रबंधन की ओर से अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं आई है.

Banner