Traffic police launched special campaign : प्रेशर हार्न और मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन पर की कार्रवाई.......

# Admin | 13 Oct, 2023

 

  • प्रेशर हार्न वाहन चलायें जाने पायें जाने पर 09 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 13,700 / रू का समन शुल्क लिया गया 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना जांजगीर क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा बुलेट मोटर सायकल में प्रेशर हार्न एवं मोडिफाई साइलेंसर, तेज अवाज में मोटर सायकल चलायें जाने पायें जाने से 03 वाहन चालकों के विरूद्ध यातायात नियम के तहत कार्यवाही कर 3300 / रूपया समन शुल्क लिया गया तथा थाना चाम्पा क्षेत्र में 06 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर 10400/रू का थाना चाम्पा पुलिस द्वारा समन शुल्क लिया गया है।
 

Banner