Road accident : आरक्षक की दर्दनाक मौत, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा......

# Admin | 12 Oct, 2023

 
आरक्षक की दर्दनाक मौत, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। जांजगीर-चांपा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं जहां कोयले से भरे ट्रेलर ने ड्यूटी आ रहे बाइक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के शिकार आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई वही कोयले से भरा ट्रेलर थोड़ी दूर जाकर  पलट गया। हादसे के बाद मौके से ट्रेलर चालक फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुतपुरा और श्रीराम एनर्जी पेट्रोल पंप के बीच सड़क का है।   

 हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुतपुरा और श्रीराम एनर्जी पेट्रोल पंप के बीच सड़क का है। मृतक आरक्षक राजकुमार सोनी 11 अक्टूबर को अपना काम खत्म कर बिलासपुर अपने परिवार के पास गया था वहीं गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे वह SP कार्यालय जांजगीर आ रहा था। इसी बीच अन्य एक खराब पड़ी ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान ट्रेलर चालक ने आरक्षक की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह सड़क किनारे दूर जा गिरा। हादसे में सर और पैर पर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही आरक्षक की मौत हो गई वही ट्रेलर भी सड़क के बीचों बीच जाकर पलट गई। 

बता दे कि, आरक्षक 2 महीने पहले ट्रेनिंग में गया था वह 6 अक्टूबर को वापस लौटा और अपनी ड्यूटी करने लगा था आरक्षक एसपी कार्यालय में ASP अर्चना झा का रीडर था । हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही ट्रेलर चालक खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  


 

Banner