CM Bhupesh Baghel on Candy Crush :  मीटिंग दौरान गेम खेलते वीडियो वायरल करते सीएम का बीजेपी को पलटवार .........   

# Admin | 11 Oct, 2023

मीटिंग दौरान गेम खेलते वीडियो वायरल करते सीएम का बीजेपी को पलटवार .........
  

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मोबाइल में कैंडी क्रश खेलते हुए फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुटकी ली थी। जिसका सीएम ने ट्वीट कर विपक्ष को जवाब दिया। पलटवार में सीएम ने कहा कि पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर भी ऐतराज़ है।
 

 पर यह छत्तीसगढ़ है यहां के लोग तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं। मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा और कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है। ठीक ठाक लेवल भी पार कर लिया हूँ, वो भी जारी रहेगा। बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।
  
कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया से भूपेश बघेल ने विपक्ष को करारी पटकनी के साथ साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जनाशीर्वाद को  अपने समर्थन का खुला हवाला दिया  है। 
 

 


 

Banner