Road Accident : 20 फीट नीचे खाई में गिरी मोटरसाइकिल, पिता की गई जान, पुत्र की हालत गंभीर........

# Admin | 08 Oct, 2023

20 फीट नीचे खाई में गिरी मोटरसाइकिल, पिता की गई जान, पुत्र की हालत गंभीर........

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चुइया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोसगई का रहने वाला फिरन गिरी गोस्वामी और उसका बेटा संतोष गिरी (20) शनिवार शाम को अपनी बाइक (CG 12 BJ 0735) से कोरबा के टीपी नगर आए हुए थे। वहां काम खत्म होने के बाद वे वापस अपने गांव कोसगई लौट रहे थे। उनकी बाइक का ब्रेक ठीक से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में बेटे ने पिता को बाइक चलाने से मना भी किया था, लेकिन वे नहीं माने और हादसे के शिकार हो गए।  

Banner