अगले 2 दिनों में होगी मानसून की विदाई, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल.....

# Admin | 08 Oct, 2023

 

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर | छत्तीसगढ़ से लगभग 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो जाएगी । मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के आस-पास अभी कोई मानसूनी सिस्टम नही है। आने वाले 48 घंटों में मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। मानसून की विदाई के साथ ही हवा की दिशा बदलेगी और उत्तर पूर्वी हवा की एंट्री के साथ ठंड दस्तक देगी। फिलहाल पिछले दो दिनों से रात का पारा स्थिर बना हुआ है, इस वजह से गर्मी और उमस बेचैन कर रही है। बारिश नहीं होने से मानसून की विदाई में कोई रुकावट पैदा नहीं होगी और निर्धारित समय पर वापसी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार मानूसन की विदाई के साथ ही अगले तीन दिनों में हवा की दिशा बदलने के आसार हैं। उत्तरी-पूर्वी हवा चलने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हैं। उत्तरी हवा की एंट्री के साथ रात का पारा गिरने लगेगा और ठंडक बढ़ेगी। प्रदेश में शनिवार को मौसम साफ रहा। हालांकि सरगुजा संभाग के एक दो जिलों में हल्के छींटे पड़ी हैं। 

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा 

 रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इस दौरान पारा 35 डिग्री या उसके आस-पास पहुंचेगा। राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने के आसार हैं। आने वाले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी। रायपुर समेत ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।

 s

Banner