CG CRIME NEWS : भाभी के आरोपी देवर को मिली 10 साल कारावास की सजा, जाने क्या है पूरा मामला........

# Admin | 08 Oct, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ सक्ती। सक्ती जिले मे अपनी ही भाभी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने 10 साल कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है।   
 
विशेष लोक अभियोजक राकेश महंत ने बताया कि वारदात डबरा क्षेत्र में 2 मार्च 2022 की दोपहर 3:30 बजे की है। घटना के समय पीड़िता के बेटे घर से बाहर थे और उनकी सास खाना खाकर सो रही थी। इस दौरान घर में महिला को अकेले पाकर उसके देवर की नियत बिगड़ी और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घिनौने वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।  

महिला ने  परिवार में अपनी सास व अन्य लोगों को घटना के संबंध में बताया जिसके बाद  पीड़िता अपनी सास के साथ पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना कर पुलिस ने विशेष कोर्ट शक्ति में चार्ज शीट पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने युवक को दोषी पाया और अर्थदंड सहित 10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई।  

Banner