CG CRIME NEWS :  हफ्तेभर से लापता थी युवती, टुकड़ो में मिला कंकाल,फोरेंसिक टीम मौके पर....

# Admin | 07 Oct, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ गरियाबंद।  गरियाबंद जिले में स्थित घटकर्रा जंगल में टुकड़ों में युवती का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है ।जंगल गए हुए ग्रामीणों ने नर कंकाल होने की सूचना पाण्डुका थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पतासाजी की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि कंकाल पास ही के खट्टी इलाके की रहने वाली नाबालिग का है जो कि हफ्तेभर से लापता थी। 

पाण्डुका थाना प्रभारी भोला सिंह ने बताया ,  युवती के परिजनों ने कंकाल की शिनाख्त कि है, कंकाल के पास नीले रंग का दुपट्टा ,गले की माला,चप्पल, इत्र के अलवा किताबें मिली है। जिसे देखकर युवती के परिजनों ने उसे पहचाना वहीं मामले की सूचना आला अफसरों को देने के बाद राजधानी से फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। जांच जारी है।  

 

Banner